वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। माघी पूर्णिमा पर काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को अस्सी से राजघाट के बीच सभी प्रमुख घाटों पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। स्नानार्थियों का अधिक दबाव दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर रहा। घाट किनारे जुटी लाखों की भीड़ के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार की ओर रुख किया। धाम में आधी रात के बाद से ही दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवालयों में भी श्रद्धालुओं की कतार दिखी। विशेष स्नान अनुष्ठान के लिए भोर से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। दशाश्वमेध घाट पर तो आधी रात से ही स्नानार्थियों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए आस्थावानों ने प...