लखीसराय, फरवरी 2 -- कजरा, एक संवाददाता। माघी पूर्णिमा के अवसर पर थाना क्षेत्र रविवार को आस्था और श्रद्धा में पूरी तरह डूबा नजर आया। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रृंगीऋषि धाम में स्नान और दर्शन को लेकर जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूसरी ओर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अमरपुर में पारंपरिक मिलन मेला सजा, जहां लोकसंस्कृति, सामाजिक परंपरा और बदलते समय की तस्वीर एक साथ देखने को मिली। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में वर्षों से माघी पूर्णिमा के अवसर पर इस मेले का आयोजन होता आ रहा है। रविवार को लगे मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। यह मेला कभी सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं था, बल्कि ग्रामीण समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का बड़ा केंद्र हुआ करता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.