खगडि़या, फरवरी 2 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि माघी पूर्णिमा के मौके पर प्रखंड के गंगा घाट अगुवानी में रविवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भीड़ ने पिछले साल के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा व अर्चना की। दिनभर रामधुनी की मधुर धुन से गंगा घाट और आसपास का इलाका भक्तिमय बना रहा। अगुवानी गंगा घाट की मुख्य धारा और उपधारा में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान, पुण्य और पूजन किया। गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार संत रविदास जयंती एवं माघी पूर्णिमा को लेकर विभिन्न चौक व चौराहों और गंगा घाटों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था गंगा घाट की ओर बढ़ने लगा था, जो रविवार दिन भर जारी रहा। भारी भीड़ के कारण अगुवानी-नारायणपुर जीएन बांध सड़क व अगुवानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.