हरदोई, जनवरी 31 -- बेनीगंज। माघी पूर्णिमा पर्व को देखते हुए बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रताप नगर पुलिस चौकी पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह चौहान ने सभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया और आवश्यक सुझाव लिए। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह ने जुलूस स्थलों, मंदिरों व अंबेडकर प्रतिमा सहित संवेदनशील स्थानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सरोज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर सभी जुलूस व कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जितनी पुलिस फोर्स की आवश्यकता होगी, वह समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। बताया गया कि झरोइया से जुलूस पैदल ओडाझार, शाहपुर, सुखोई प...