बांका, फरवरी 2 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को पंजवारा एवं इसके सीमावर्ती गांव जसमतपुर, रणगांव एवं झारखंड के भारतीकित्ता,खटनई आदि गांवों के लोगों ने मंदार परिक्रमा यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मालूम हो कि इन गांवों के लोग हरेक वर्ष माघ पूर्णिमा के मौके पर मंदार पर्वत परिक्रमा की परिक्रमा करने पिछले कई वर्षों से जाते हैं। अखंड रामधुन संकीर्तन के साथ झारखंड के भारतीकित्ता गाँव के बजरंगवली मंदिर प्रांगण से परिक्रमा यात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में राम धुन पर नाचते-गाते सैकड़ो महिला पुरुष का जत्था साथ चल रहा था। वहीं ट्रैक्टर पर सीता-राम दरबार की झांकी सबका मन मोह रही थी। जो पंजवारा व सबलपुर होते हुए पवित्र पापहरणी सरोवर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने संकीर्तन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.