कटिहार, फरवरी 6 -- मनिहारी निस माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा तट पर आयोजित महारूद्र यज्ञ का गुरूवार को हवन के उपरांत समापन हो गया। महायज्ञ के समापन के बाद स्थापित भगवान शिव पर्वती की प्रतिमा का गंगा नदी में आयोजन समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने ढ़ोल नगारे की धुन के साथ विसर्जन किया। मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सहदेव यादव, सचिव प्रमोद झा ,कोषाध्यक्ष पंकज यादव, मेला प्रभारी गुड्ड यादव,बिल्टू झा, वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी ,ओमकुमार गुप आदि लोग विसर्जन मे शामिल थे । इस वर्ष माघी पुर्णिमा के अवसर पर मनिहारी मे मिनी कुंभ का नजारा दिख रहा था । यज्ञ कमिटी के सदस्यो ने बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर वर्षों से परंपरागत तरीके से महारूद्र यज्ञ व मेले का आयोजन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...