प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघी पूर्णिमा पर रविवार को संगम तट पर कई माघ मेलों की मौनी अमावस्या सा मनभावन नजारा देखने को मिला। प्रशासन के अफसरों ने दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया, जो अब तक के सबसे बड़े माने जा रहे महाकुम्भ 2025 से अधिक रही। महाकुम्भ की माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ चार लाख श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया गया था। रविवार सुबह पांच बजे से ही कई माघ मेलों की मौनी अमावस्या से अधिक भीड़ दिखी। सुबह के वक्त ठंड थी। कोहरा भी था, लेकिन आस्थावानों को स्नान का ऐसा जोश था कि पूरा संगम तट पटा पड़ा था। जहां भी नजर जा रही थी, श्रद्धालुओं का हुजूम दिखाई दिया। प्रशासनिक अफसरों ने सुबह आठ बजे तक 90 लाख श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया, जबकि सुबह 10 बजे ही यह संख्या अधिकतम अनुमानित एक करोड़ को पार कर...