कौशाम्बी, जनवरी 30 -- तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित माघ मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस लगातार तत्पर है। माघी पूर्णिमा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाए रखने को शुक्रवार की रात रूट डायवर्जन प्लान फिर लागू कर दिया गया। अब यह व्यवस्था स्नानार्थियों की भीड़ कम होने तक लागू रहेगी। सभी डायवर्जन प्वॉइंट पर जवानों की तैनाती है। इस बीच शुक्रवार की देर रात एसपी और एएसपी ने कई डायवर्जन प्वॉइंट का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रयागराज के माघ मेले में रोजाना आस्थावानों की भीड़ उमड़ रही है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या और उसके बाद बसंत पंचमी का स्नान पर्व 23 जनवरी को सकुशल संपन्न हुआ। अब रविवार एक फरवरी को माघी पूर्णिमा है। इस स्नान पर्व के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.