भदोही, फरवरी 1 -- ज्ञानपुर। माघी पूर्णिमा पर रविवार की सुबह गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में विधिवत पूजन कर भक्त कृतार्थ होते रहें। पूजन के बाद गरीबों में दान पुण्य भी किया गया। स्नान पर्व को लेकर भक्तों में खास ही उत्साह देखने को मिला। प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा सेमराध नाथ गंगा घाट, सीतामढ़ी गंगा घाट, रामपुर गंगा घाट, बिहरोजपुर, जंगीराबाद, इब्राहिमपुर, डेंगूरपुर, भवानीपुर समेत समस्त घाटों पर स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सेमराधनाथ गंगा तट पर काल्पवासी भी भोर में स्नान कर पूजन करते रहे। माघी पूर्णिमा त्यौहार पर मां मदिरों और भावनो में भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चलता रहा। पूजन समापन के बाद भक्तों में प्रसाद भी वितरित होता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...