बांका, जनवरी 11 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत हड़हार पंचायत के केंदुआटांड़ गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को श्री श्री 1008 माघी दुर्गा पूजा समारोह को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सार्वजनिक माघी दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष ठाकुर राजकुमार सिंह ने की। बैठक में सबसे पहले गत वर्ष आयोजित पूजा कार्यक्रम का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। पूजा समिति द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पूजा आयोजन हेतु लाइसेंस देने की बात कही गई। बैठक में जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.