घाटशिला, जनवरी 19 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड की धीरौल पंचायत अंतर्गत नुतनडीह गांव में सोमवार को आदिवासी भूमिज समाज के की ओर से माघ महीने के पहले सोमवार को माघ बुरु पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। नाया बृहस्पति सरदार, देवरी पटल सरदार, कुड़ाम नाया गुरुपद सरदार, के द्वारा सुख शांति एवं समृद्धि के लिए गांव के जायराथान में साल वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-पाठ किया गया। पूजा के इतिहास और महत्व पर उन्होंने कहा कि माघ बुरु पर्व के बाद ही जंगल के नए फूल, फल, और नए पत्ता से बना हुआ पत्तल, दोना बना के खाना खाने का परंपरा है। माघ बुरु पूजा आदिवासी भूमिज समाज के संस्कृति परंपरा का विरासत है, क्योंकि माघ पूजा के बाद ही नए पुराने घरों की छावनी की जाती है। इसके साथ शुभ विवाह के लिए वर-कन्या खोजने के लिए शुभ यात्रा शुरू हो जाता है। इस पूजा के बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.