चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवासाई गांव स्थित देशाऊली सरना स्थल में आदिवासी हो समाज के लोगों ने महान पारंपरिक पर्व 'मागे पर्व' का शुभारंभ शुक्रवार शाम को श्रद्धा और उल्लास के साथ किया। कार्यक्रम का नेतृत्व गांव के देवरी सुशील पूर्ति ने किया। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार, देवरी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और गांव की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गई। ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक आस्था और एकता का परिचय दिया परंपरा के अनुसार, काले मुर्गे की बलि भी दी गई। सरना स्थल में आयोजित इस अनुष्ठान में ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक आस्था और एकता का परिचय दिया। मागे पर्व के अवसर पर गुवा, ठाकुरा, रोवाम, छोटानागरा, जोजोगुटू, राजाबेड़ा, जामकुंडिया, नुईया, घाटकुड़ी, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर एवं चाईबासा से बड़ी संख्य...