उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। माखी कांड में राहुल गांधी के पीड़िता का पक्ष लेने पर जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव में जिला सचिव रहे कुलदीप सिंह ने पद से त्याग पत्र दे दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा, माखी कांड में सच्चाई से अनभिज्ञ अथवा राजनैतिक कारणों से राहुल गांधी ने असत्य का सदैव साथ दिया। प्रकरण में वादी की मां को कांग्रेस पार्टी से टिकट देकर विधायकी का चुनाव लड़ाया गया, जिसमें वादी की मां को महज 1500 वोट मिले। जमानत जब्त हो गई। दावा किया कि प्रकरण की मुझे सही जानकारी है। पार्टी ग्रुप और राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर प्रकरण को लेकर अपनी बात भी रखी। सुनवाई न होने पर पार्टी से त्याग पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...