सहारनपुर, अगस्त 18 -- सहारनपुर। महानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। जगह-जगह विशेष सजावट की गई थी। कृष्ण-भक्ति से सराबोर वातावरण में मंदिरों और गलियों में "जय कन्हैया लाल की" के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया। लड्डू गोपाल को आकर्षक वस्त्रों और फूलों से सजाया गया। मंदिरों में भक्तों के लिए झांकियों का आयोजन किया गया, जिनमें कृष्ण जन्म से लेकर माखन चोरी और रासलीला तक की झलक देखने को मिली। रातभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। घरों में भी जन्माष्टमी की विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। लोगों ने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण का रूप सजाकर उत्सव को और आकर्षक बना दिया। कई घरों में छोटे-छोटे झूले लगाए गए, जिनमें लड्डू गोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.