बरेली, जून 24 -- फोटो आंवला।नगर के सरगम रिसॉर्ट में चल रही रासलीला में माखन चोरी की रासलीला का मंचन किया गया। जिसमें दर्शकों की काफी भीड़ रही। मंगलवार को वृंदावन के कलाकारों ने माखन चोरी की रासलीला का सजीव मंचन किया जिसमें दिखाया गया कि भगवान कृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ गोपियों के घर में किस तरह से माखन चोरी करते हैं और अपनी मित्र मंडली को खिलाते हैं तथा बिखेरते भी है जिसे अन्य जीव खाते हैं और कृष्ण की महिमा की जयकार करते हैं। गोपियों की शिक़ायत पर माता यशोदा कन्हैया की पिटाई करती हैं। इससे पहले कृष्ण जन्म तथा देवकी के विवाह की लीला का मंचन किया गया। रासलीला में नगर व आसपास की भीड़ उमड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...