मधुबनी, फरवरी 12 -- फुलपरास। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआईएम के द्वारा विभिन्न ट्रेंड युनियन द्वारा राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल के समर्थन में बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय बाजार में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोहिया चौक एन एच 27 पर केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। लगभग आधा घंटा तक एन एच 27 को जाम किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआईएम राज्य कमिटी सदस्य राम नरेश यादव,रामकृष्ण यादव,उमेश घोष,राम अवतार कामत, विद्यानंद शास्त्री,दुखन मंडल,श्रीलाल पासवान, महिला नेत्री अंजू देवी, मुजी पासवान सहित दर्जनों समर्थक शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.