कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना की कड़ी निंदा की है। माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि यह घटना न्यायपालिका की गरिमा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गंभीर हमला है। पार्टी ने आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। माकपा ने देशभर के लोकतंत्रप्रिय लोगों से अपील की है कि वे ऐसे हमलों और नफरत फैलाने वाले कृत्यों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.