गाज़ियाबाद, जून 11 -- गाजियाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राजीव कुंवर ने कहा कि शहर की पुरानी आबादी और मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पेयजल का इंतजाम नहीं है। सीवर का बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निगम ने मनमाने तरीके से डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ा दिया है। लोगों पर अधिक बोझ डाला गया है। आरोप लगाया कि पाश कालोनियों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन पुरानी आबादी और मलिन बस्तियों के साथ भेदभाव किया जाता है। मांग पूरी कराने के लिए अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जीएस तिवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.