मोतिहारी, सितम्बर 9 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। किसानों के ज्वलन्त मुद्दों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अंचल कमिटी द्वारा प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। कामरेड अशोक पाठक एवं कामरेड रामाश्रय राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचे, जो धरना में तब्दील हो गई। धरना स्थल पर कामरेड रामाश्रय राम के अध्यक्षता में सभा हुई। जिसको संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य के किसान एवं मजदूर कृषि संकट से जूझ रहे हैं। यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है। किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी या विधायक तथा सांसद कहीं बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। धरना सभा को संबोधित करने वालों में मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.