पटना, जनवरी 7 -- माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद चंडी प्रसाद याद किए गए। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सीटू के पूर्व राज्य अध्यक्ष रहे चंडी प्रसाद के स्मृति दिवस पर उनके योगदानों की चर्चा की गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की चंडी प्रसाद अत्यंत पिछड़े समुदाय में जन्मे बहुत ही गरीब परिवार से आते थे। जीवन भर वे वंचित समुदाय के अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। वे बिहार और झारखण्ड में ट्रेड यूनियन के लोकप्रिय नेता थे। मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य अहमद अली, वरिष्ठ नेता अरुण मिश्र, राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी, राज्य कमेटी सदस्य अशोक मिश्र, कर्मचारी नेता मंजुल दास, केबी राय, किशोर ब्रह्मचारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...