पटना, जुलाई 4 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य एवं संगठनकर्ता शिव प्रसाद तिवारी का निधन शुक्रवार को पटना के मेदांता अस्पताल में हो गया। पार्टी की ओर से जारी शोक संदेश में प्रदेश सचिव ललन चौधरी ने बताया कि हाल के वर्षों में अपनी शारीरिक अक्षमता और जानलेवा बीमारी के बावजूद वे पार्टी की गतिविधियों, वैचारिकता पर गहरी नजर रखते थे। जमाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। साथ ही पार्टी ध्वज लाल झंडा झुका दिया गया। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, सचिव मंडल सदस्य रामपरी, राज्य कमेटी सदस्य मनोज चन्द्रवंशी, पूर्व सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार मिश्र, सर्वोदय शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य अशोक कुमार मिश्र, पूर्व राज्य क...