कोडरमा, जुलाई 5 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सीपीआई (एम) का झारखंड राज्य सचिव मंडल ने अपने पूर्व सचिव मंडल सदस्य एसपी तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार की सुबह पटना के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने बयान जारी कर कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के दौरान तत्कालीन एसएफआई के नेताओं प्रकाश करात व सुनीत चौपड़ा के संपर्क में आने के बाद वे एसएफआई से जुड़ गए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे जेएनयू में पार्टी ब्रांच के सचिव भी थे। 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद पार्टी के निर्देशानुसार उन्होंने बिहार से काम करने का फैसला लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.