पूर्णिया, अगस्त 21 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र।पूर्णिया के कला भवन में गुरुवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह एक सप्ताह पूर्व से ही सभी पंचायत और नगर निगम के वार्ड में बैठक कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य रूप से सीपीआईएम के पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व सांसद ए. विजय राघवन, राज्य मंत्री ललन चौधरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.