साहिबगंज, जून 24 -- कोटालपोखर । माकपा कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर बरहरवा स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुआ। शिविर में बरहेट, बोरियो, पतना, राजमहल, साहिबगंज व उधवा प्रखंड के 104 पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर को पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य कमेटी के सदस्य डॉ. काशीनाथ चटर्जी, विकास ठाकुर और रवि सिंह ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। शिविर के बाद पार्टी जिला कमिटी की बैठक हुई । उसमें पार्टी के जिला सचिव असगर आलम, जिला कमिटी सदस्य शरीफुल इस्लाम, कैफुल इस्लाम, गंगाधर यादव, कमलिनी टुडू , मंटू उरांव के अलावा स्वपन, भंडारी, और मो. अकबर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.