सीतापुर, जनवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार देर शाम हवाई हमले का पहला सायरन बजते ही परिसर में मौजूद लोग लोग अलर्ट हो गए। दूसरा सायरन बजते ही यहां सारी लाइटे बंद कर दी गई। चारों ओर अंधेरा छा गया। चंद मिनट बाद तीसरा सायरन जैसे ही बजता है। इसके बाद माइक पर हवाई लड़ाकू विमान (क्रतिम) की गड़गड़ाहट के साथ ही ताबड़तोड़ बमबारी शुरू हो जाती है। हवाई हमले में हुए विस्फोट से इमारत ढहने लगती है। कई जगह आग लग जाती है। सब जल रहा होता है। गाड़ियां क्षतिग्रस्त होती हैं। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम पहुंचकर रेस्क्यू करती है। आपात स्थितियों और खासकर युद्व के हालात में जान-माल के नुकसान को सीमित करने के मकसद से माकड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की स्थिति में ब्लैक आउट और उसके बाद राहत और बचाव कार्यों को कैसे अमली...