पलामू, दिसम्बर 8 -- छतरपुर। माओवादी नक्सली के घर सोमवार को पहुंचकर छतरपुर थाना पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। थाना क्षेत्र के लावादाग गांव निवासी बंधु यादव के पुत्र नारायण यादव के घर के अलावा पंचायत सचिवालय भवन पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। न्यायालय के आदेशानुसार छतरपुर थाना कांड संख्या 146/2012 सह जीआर 2245/12 का आरोपी नारायण यादव फरार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...