जमशेदपुर, फरवरी 9 -- माओवादियों ने छत्तीसगढ़ स्थित बस्तर के दंडकारण्य में 10 फरवरी को भूमकाल दिवस के रूप में बंद की घोषणा की है। इस दौरान माओवादियों की ओर से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित करने के साथ सुरक्षा जवानों पर हमला करने की भी आशंका है, क्योंकि माओवादी पहले लाइन से छेड़छाड़ कर विस्फोट कर चुके हैं। इससे माओवादी बंद को लेकर रेलवे में सतर्कता शुरू है। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ मुख्यालय से पोस्ट प्रभारियों को माओवादी बंद को लेकर चौकसी बढ़ाने के लिए पत्र आया है। वहीं, स्थानीय पुलिस, जीआरपी व खुफिया विभाग की मदद लेने का सुझाव दिया गया है, ताकि बंद के दौरान ट्रेनों का संचालन सामान्य रहे। इसके लिए रेल कर्मचारियों को भी जागरूक करने का सुझाव दिया गया है। माओवादी बंद से हावड़ा-मुंबई मार्ग समेत विशेषकर चक्रधरपुर मंडल के सारंडा क्षेत्र के स्टेशनों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.