मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी। ढाका रोड भरौलिया स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विद्यालय के सभी बस चालकों व परिचालकों के नेत्रों की जांच की गई। शिविर की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, वाइस चेयरपर्सन रंजीता गुप्ता, एकेडमिक डायरेक्टर जेएन प्रसाद, मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम कुमार गुप्ता, वाइस मैनेजिंग डायरेक्टर आंचल गुप्ता, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अग्निहोत्री और सीनियर ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक कुमार के द्वारा की गयी। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ कमलेश कुमार ने आंखों की जांच की। इस दौरान डॉ कमलेश ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण, नाजुक और संवेदनशील अंग है। इसकी नियमित सफाई जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि पोषक भोजन, पर्याप्त आराम और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का सीमित इस्तेमाल आंखों को स्वस्थ रखन...