मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष के उत्सव की थीम "भगवद् गीता की शिक्षाएँ" रही, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिकता, संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यालय परिसर को अत्यंत मनमोहक, सृजनात्मक एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जो दर्शकों को पहली दृष्टि में ही मंत्रमुग्ध कर गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल के वार्षिक समारोह (एनुअल फंक्शन) का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा, चारू भारद्वाज, संयुक्त निर्देशक सुनंद सिंघल एवं प्रधानाचार्य के. जी. अरोड़ा आदि ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने डॉ. नीलम राय वर्मा को मोमेंटो...