पटना, दिसम्बर 6 -- माउंट लिट्रा जी स्कूल, सगुना खगोल रोड के 200 विद्यार्थियों ने शनिवार को हिंदुस्तान प्रिंटिंग प्रेस का भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य मुद्रण उद्योग की वास्तविक और व्यावहारिक प्रक्रियाओं का अनुभव करना था। साथ ही बच्चों से वृहद पौधारोपण भी किया। मौके पर हिंदुस्तान प्लांट के हेड राकेश कुमार सिंह, प्लांट एचआर एडमिन अमन चंदन और अखिलेश प्रसाद, इलेक्ट्रिकल हेड राजेश सिंह और पवन सिंह, वित्त विभाग से मो. सिकंदर जमान, रोहित ठाकुर और मैकेनिकल से अभिषेक सिंह तथा सीटीपी राजू कुमार सिंह मौजूद रहे। संस्थान के प्रबंधक निलेश सिन्हा ने कहा कि शिक्षा में अनुभवात्मक शिक्षण का बहुत महत्व है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी इसी दिशा में जोर देती है। इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान शिक्षक नवीन कुमार, शशांक ...