आरा, फरवरी 4 -- आरा। माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली आरा के प्रांगण में कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं की ओर से कक्षा 12वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह सह गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया। निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ सहाया मेरी, उप प्राचार्य विजय कुमार, प्रधानाचार्य श्री रत्नेश चौबे, जूनियर कॉर्डिनेटर प्रियंका दत्ता, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। प्राचार्या, उप प्राचार्य और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से दीप जला एवं केक काट कार्यक्रम की शुरुआत की। कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्या ने दसवीं बोर्ड के नौवीं और बारहवीं बोर्ड के सातवीं बैच के बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके सफल, बेहतर और स्वस्थ जीवन की कामना क...