हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। माउंट लिटेरा जी स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'परचम 2025-26' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जो अनुशासन, एकता एवं खेल भावना का प्रतीक रहा। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्या, निदेशिका, चेयरमैन सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़, खेलकूद प्रतियोगिताओं, ड्रिल तथा हाउस-वाइज प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी ऊर्जा, समन्वय और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.