खगडि़या, दिसम्बर 3 -- खगड़िया, नगर संवाददाता माउंट लिटरा जी स्कूल, खगड़िया को 12वीं तक के सीबीएसई की पढ़ाई की मान्यता मिली है। जो स्कूल की गुणवत्ता, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण प्रमाण है। यह उपलब्धि संस्था के विजन हर बच्चे को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने के लक्ष्य को मजबूत बनाती है। यह बातें माउंट लिटरा जी स्कूल के चेयरमैन संजय खंडेलिया ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यहां अनुभवी और योग्य शिक्षकों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पद्धतियां अपनाई जाती है। डिजिटल क्लास रूम, अत्याधुनिक लैब, मजबूत एकेडमिक संरचना और छात्रों के समग्र विकास के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रम स्कूल को अलग पहचान देती है। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को वैज्ञानिक लर्निंग सिस्टम, प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत रूप से...