लखीसराय, दिसम्बर 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। माउंट लिटरा जी स्कूल में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियानअंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक के रूप में विकसित करना था। कार्यक्रम में प्रभावशाली एवं शिक्षाप्रद गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें संवेदनशीलता सत्र, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण समारोह तथा विद्यालय के नोटिस बोर्ड एवं कक्षाओं में जागरूकता पोस्टर का प्रदर्शन शामिल रहा। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और लेखन के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के लिए घातक है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक...