दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा। वासुदेवपुर स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल में फ्री डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसका लाभ छात्रों ने उठाया। कैंप में डॉ. नीलमणि सिंह व डॉ. रश्मि सिंह ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल व स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने नियमित दो बार ब्रश करने और जंक फूड से बचने की सलाह दी। प्रिंसिपल प्रीति पराशर ने बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाती है ताकि बच्चे स्वस्थ रह सकें। कैंप में विद्यालय के प्रबंधक रमेश रंजन एवं प्रबंधन व शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...