जौनपुर, नवम्बर 30 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद बजरंग नगर स्थित माउंट लर्नर एकेडमी रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के प्रो. सुमित कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं से संवाद किया। कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। जिस तरह बीएचयू के छात्र पूरे विश्व मे परचम लहराए हुए हैं वैसे ही माउंट लर्नर के बच्चों से उम्मीद है। हमने कई विद्यालयों में संबोधन दिया लेकिन माउंट लर्नर के बच्चो में जो प्रतिभा है वह अलग नजर आती है। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने रॉकेट बैटल, बायो गैस सहित अन्य प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक पुष्पलता सिंह, डायरेक्टर अनुपम कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर प्रतिमा सिंह, संचालन अभिषेक सिंह ने किया। कोऑर्डिनेटर शलाका सिंह, प्रोग्...