बांका, जनवरी 31 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी के माउंट फोर्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय 5 वें वार्षिक खेल समारोह का शुभारंभ शुक्रवार कोप्रबंध निदेशक डॉ. राधे श्याम एवं प्रिंसिपल अपर्णा ठाकुर ने मशाल जलाकर किया। खेल महोत्सव में नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल समारोह के दौरान 50 मीटर व 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रिले रेस, डिस्कस थ्रो सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 50 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में प्रिया, शाशी एवं राधिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 50 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मन कुमार, नरेंद्र मुर्मू एवं हेमंत कुमार विजेता रहे। लॉन्ग जंप में नोगुक प्रथम, मोनिका द्वितीय एवं रिया तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में गौरव, प्रशांत एवं अभिनव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्...