हल्द्वानी, फरवरी 11 -- भीमताल। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत भीमताल के सातताल में तीन दिनी माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता जारी है| मंगलवार को क्रॉस कंट्री माउंटेन बाइकिंग इवेंट आयोजित किया गया। पहले ग्रुप में 28 महिला साइकिलिस्ट को एक साथ भेजा गया। सभी को तीन किलोमीटर ट्रैक के सात लैप पूरे करने थे। जिसमें महाराष्ट्र की प्रणिता प्रफुल ने पहले आकर स्वर्ण पदक, कर्नाटक की स्टार नारजरी ने रजत और महाराष्ट्र की रुतीका रविन्द्र गायकवाड़ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दोपहर बाद पुरुष वर्ग का इवेंट आयोजित किया जाएगा|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.