चाईबासा, मार्च 12 -- चाईबासा। विकसित भारत युवा संसद 2025 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में महिला कॉलेज चाईबासा की टीम मंगलवार को चक्रधरपुर शहर के मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, सूर्या नर्सिंग कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू कॉलेज का भ्रमण किया। इस अवसर पर महिला कॉलेज चाईबासा की संचालन समिति से डॉ. अर्पित सुमन, प्रो. डोरिस मिंज, प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह ने इन संस्थाओं में जाकर युवाओं को संबोधित किया तथा विकसित भारत युवा संसद के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया को डेमोंस्ट्रेट करके दिखाया। डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि पूरे जिले में 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं तक यह जानकारी पहुंचनी चाहिए ताकि उनकी विकसित भारत की संकल्पना संसद तक पहुंच सके। पहले माई भारत पोर्टल में रजिस्ट्रेश...