गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद। नगर निगम के माई जीएनएन पोर्टल पर गृहकर जमा करने से लेकर टैक्स में नाम बदलवाने (नामांतरण) की सुविधा मिलेगी। शनिवार को मुख्य सचिव लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में पोर्टल को लांच करेंगे। इसके बाद यह लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। पोर्टल पर लोगों को अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। वह निगम के कार्यों की जानकारी भी ऑनलाइन कर सकेंगे। माई जीएनएन पोर्टल से निगम के सभी विभाग को एकीकृत किया गया है। एक ही पोर्टल पर सभी विभागों की जानकारी होगी। इससे यह लाभ होगा कि सभी विभाग का आपसी समन्वय आसान हो जाएगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पोर्टल की जांच का काम पूरा हो गया है। अधिकारियों को प्रशिक्षण दे दिया है। निगम को 10 मॉडल के आधार पर हाईटेक किया गया है। इस प्रकार की तकनीकी के इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.