चमोली, मार्च 16 -- खंसर घाटी के केंद्र स्थल माईथान में कांग्रेसियों ने रविवार को मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी के विरोध में प्रर्दशन किया। कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री द्वारा विधान सभा में पहाड़ी समाज को कथित तौर पर अपशब्द कहने व विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी द्वारा अग्रवाल पर कोई भी कार्यवाही न किये जाने से गुस्से में थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि जब तक मंत्री अग्रवाल एवं विसअ खंडूड़ी के खिलाफ भाजपा कार्यवाही नही करती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। प्रर्दशन के दौरान नपंअ मोहन भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र कंडारी, पूर्व अध्यक्ष केएस बिष्ट, विरेन्द्र नेगी,राकेश उप्रेती आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.