गिरडीह, मार्च 20 -- खोरीमहुआ/राजधनवार, हिटी। डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत तिलैया-भरौना गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बाइक माइल स्टोन में टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें तीनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, डोरंडा से गावां की ओर जाने के क्रम में ओपी क्षेत्र के तिलैया-भरोना के पास घुमावदार मोड़ पर बुधवार को लगभग दस बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक संख्या जे एच 11ए 09617 हीरो स्पेलेंडर बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल राजधनवार भेजा गया। इस दुर्घटना में गावां निवासी किशोरी राम के 22 वर्षीय पुत्र सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बाइक पर सवार करण कुमार 22 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.