साहिबगंज, जनवरी 30 -- साहिबगंज। माइनिंग एक्ट मामले में 7 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गरम घाट से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में अवैध परिवहन में केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिरवाबाड़ी थाना के एसआई सुबोधन मरांडी के नेतृत्व में कटिहार व पूर्णिया के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। प्रमोद का लोकेशन गरमघाट पर मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...