रिषिकेष, जनवरी 5 -- बाजावाला में माइनिंग टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन जनवरी को कैलास रिवर वेड मिनरल्स के फ्लाइंग इंजार्च गोडूरूलुरू सुमन ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बाजावाला में सुसवा नदी में टीम के साथ चेकिंग के लिए जाने की बात कही थी। इसी मामले में उन्होंने सोहन सिंह उर्फ सोनू और हरजीत सिंह उर्फ नानू और अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपी लच्छीवाला के पास सोमवार को हरजीत सिंह उर्फ नानू निवासी ग्राम खैरी, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.