रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- हरिद्वार रोड स्थित नुन्नावाला चौक पर माइनिंग चेकपोस्ट हटाने की मांग उठी है। सभासद सुरेश सैनी ने एसडीएम अपर्णा ढौंड़ियाल को इस बाबत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने चेकपोस्ट गुरूद्वारे के पास होने की वजह से जाम की स्थिति बनाने की बात कही है। इससे उन्होंने सड़क दुर्घटनों की आशंका का हवाला देते हुए चेकपोस्ट को अन्यंत्र शिफ्ट करने की मांग की है। मामले में एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा सभासद को दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों रामकिशन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...