रांची, जनवरी 11 -- झारखंड में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान के गिरने का सिलसिला जारी रहा। शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी पांच दिन तक कनकनी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शनिवार को सर्दी का सितम ऐसा रहा कि रांची जिले के मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, राज्य में 7 जिलों का पारा पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। खूंटी का न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री रहा। इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुहासा छट रहा है। केवल संताल परगना प्रमंडल के जिलों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। कोहरे के चलते देवघर में सुबह में दृश्यता 800 मीटर रही। मेदिनीनगर, चाईबासा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम समेत र...