बाराबंकी, मार्च 21 -- मसौली। थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाइवे के करीब बड़ागांव के पास से गुजरी माइनर में बुधवार को मिले महिला के अर्धनग्न शव की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों में महिला की हत्या की आशंका है। मृतका के अर्धनग्न होने से कुछ लोगों को दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि की पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। मसौली थाना क्षेत्र में बड़ागांव के पास से बाराबंकी-अयोध्या हाइवे के किनारे से गुजरी माइनर में बुधवार को ग्रामीणों ने एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। जिससे देख कर लोग हतप्रभ रह गए थे। मृतका के शरीर पर ब्लाउज नहीं था। न हीं पेटीकोट। सिर्फ साड़ी लिपटी थी। उसके सिर, गर्दन व हाथ पर चोट के निशान भी थे। उसके हाथ पर सुनील की औरत गुदा था। मृतका के अर्धनग्न होने और शरीर पर चोट के निशान होने से लोगों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.