उन्नाव, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर गांव के रहने वाले अधेड़ का रविवार शाम ऊगू कस्बा के पास से निकले माइनर में शव पड़ा मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रज्जाकपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय राम किशोर उर्फ किशोरी शनिवार को खेतों की तरफ गया था। मगर देर रात तक जब नहीं लौटा तब परिजनों से उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार को फिर से परिजनों से खोजबीन की गई तो देर शाम उसका शव माइनर में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...