अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर। माइनर में पानी की कमी से किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अकबरपुर के मजीसा माइनर में पानी की बेहत कमी है। पानी का बहाव न होने से किसान इस ठंड में निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं। केशव व अमरौला के किसानों ने माइनर में पानी बढ़ाने की मांग की है। ताहिरापुर, असमान पट्टी, मोहरई के किसान भी माइनर में पानी का बहाव न होने से परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...