टिहरी, मार्च 8 -- टिहरी के एसआरटी परिसर के शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवम और डॉ. नीरज जोशी का आईसीएसएसआर से माइनर प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। एनईपी आधारित माइनर प्रोजेक्ट स्वीकृत होने पर परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, स्कूल आफ एजुकेशन की संकाय व विभागाध्यक्षा प्रो. सुनीता गोदियाल और परिसर ने इन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि हमारे नए शिक्षकों द्वारा निरंतर परिसर के विकास में अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस शोध से जहां छात्र-छात्राओं को जोश पैदा होगा, वहीं परिसर और विश्वविद्यालय को भी इसका लाभ मिलेगा। परिसर के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी इन्हें बधाई दी हे। इस प्रोजेक्ट के लिए आईसीएसएसआर ने सम्पूर्ण देश के उच्च शिक्षा विभागों से आवेदन मांगे थे। जिसमें हजारों आवेदकों ने आवेदन किया था। बधाई देने वालों में डा....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.